बुरे फंसे RJD उम्मीदवार! नामांकन के तुरंत बाद गिरफ्तार, 21 साल पुराने केस में झारखंड पुलिस का एक्शन

Bihar Election 2025:बिहार में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही समय बचा है. इस दौरान दूसरे चरण के लिए नामांकन होते ही सासाराम विधानसभा सीट से RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया गया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी सत्येंद्र साह नामांकन के लिए सासाराम अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे. इस दौरान झारखंड पुलिस ने 21 साल पुराने केस में उन्हें गिरफ्तार कर लिया. साल 2004 में झारखंड के गढ़वा थाना क्षेत्र में डकैती के केस में जारी स्थाई वारंट के आधार पर RJD प्रत्याशी को हिरासत में लिया गया है.

नामांकन के तुरंत बाद गिरफ्तार
नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र शाह की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सत्येंद्र साह करगहर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. उनके खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं. साल 2010 में सत्येंद्र साह ने कांग्रेस (J) के टिकट से चुनाव लड़ा था. वहीं, कुछ साल पहले ही उन्होंने अपनी पत्नी को सासाराम नगर निगम महापौर यानी मेयर चुनाव के लिए मैदान में उतारा था. अब इस विधानसभा चुनाव में RJD ने वर्तमान विधायक राजेश गुप्ता का टिकट काटकर सत्येंद्र साह को मैदान में उतारा है. गिरफ्तारी के बाद अब सत्येंद्र शाह को गढ़वा कोर्ट में पेश किया जाएगा.

गिरफ्तारी के दौरान भारी पुलिस बल तैनात
RJD प्रत्याशी सत्येंद्र शाह के नामांकन और गिरफ्तारी के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा. इस दौरान जब अफरा-तफरी भी मची. वहीं, इस गिरफ्तारी को RJD नेताओं ने राजनीतिक साजिश करार दिया है. साथ ही में इस गिरफ्तारी को लेकर चुनावी रणनीति को प्रभावित करने के आरोप भी लगाए हैं. पुलिस ने इस गिरफ्तारी को लेकर कहा है कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के तहत की गई है. इस एक्शन का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है.

Check Also

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले; पन्ना-बैतूल समेत कई जिलों में नए SP

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में बुधवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *