‘रोहित-विराट को टीम से बाहर नहीं किया जा सकता…’, अश्विन के बयान ने जीता फैंस का दिल

Ashwin Defends Senior Stars: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों खिलड़ियों को लेकर फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या ये 2027 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा होंगे या नहीं? हाल ही में रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें सामने आई थी. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में कहला गया वनडे मैच उनके करियर का आखिरी मैच होगा. हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ. इन सब के बीच भारतीय पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने रोहित-विराट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दोनों दिग्गजों को टीम से बाहर करना बेहद मुश्किल होगा.

रोहित-विराट को लेकर क्या बोले अश्विन?
पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने हाल ही अपने यूट्यूब चैनल ‘Ash ki Baat’ पर रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया. अश्विन ने कहा, ‘जब तक रोहित और विराट खेलना चाहते हैं उन्हें कोई हाथ भी नहीं लगा सकता.’ ऐसा उनके रिकॉर्ड की वजह से है. रोहित ने लगभग 12 हजार रन बनाए हैं, उसे बाहर करना आसान नहीं है. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अश्विन ने कहा कि एक और बड़ी वजह ये भी है कि दोनों को खेलते देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर आते हैं. अगर उन्हें ड्रॉप किया गया तो हंगामा मैच जाएगा.

लगातार फ्लॉप होने से रोहित की जगह पर उठे सवाल
इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों में रोहित शर्मा कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे और सिर्फ 11, 26 रन बनाकर आउट हो गए थे. इस प्रदर्शन के बाद टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे. कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के बाद एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि 19 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. हालांकि तीसरे और आखिरी वनडे मैच में हिटमैन ने 110 गेंदों में 138 रनों की पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया.

संन्यास की अटकलों को किया खारिज
लॉर्ड्स के मैदान पर ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा ने अपने भविष्य को लेकर बयान दिया और रिटायरमेंट की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. इस दौरान रोहित ने कहा कि मेरा फोकस मैदान पर प्रदर्शन करने पर रहता है. बाहर क्या हो रहा मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. इस दौरान रोहित ने कहा शोर-शराबा होते रहना चाहिए. अगर शोर नहीं होगा तो मजा नहीं आएगा.

Check Also

4 सेकंड तक हवा में बेकाबू विमान, फुकेट-दिल्ली टर्बुलेंस वाली फ्लाइट की जांच में क्या निकला?

Flight Uncontrollable For Seconds: एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में 4 अगस्त को बड़ी दुर्घटना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *