Breaking News

स्कूटी की डिक्की से 2 लाख पार, 2 अज्ञात चोर मौके से हुए फरार

रायगढ़। जिला में स्कूटी की डिक्की से 2 लाख रुपए को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। घटना तब घटित हुई जब एक महिला अपने बेटा के साथ पेंशन की राशि बैंक से निकालकर घर जा रहा थी और रास्ते में सामान लेने रूके थे। घटना खरसिया चौकी क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक अंजोरीपाली डभरा रोड में रहने वाली नोनीबाई दीवान 65 साल को उसके पति का पेंशन राशि मिलता है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर उसे रकम को वह बैंक से निकालती है। जहां घर में रुपए की आवश्यक्ता होने पर मंगलवार को वह अपने बेटे कौशल प्रसाद दीवान के साथ स्टेट बैंक खरसिया गई। यहां उनके द्वारा बैंक से 2 लाख रुपए को निकालकर स्कूटी के डिक्की में रख दिए। इसके बाद डिक्की को बंद कर घर जा रहे थे।

रास्ते में रायगढ़ चौक से पहले साहू किराना दुकान में किराना सामान लेने के रूके और सामान ले रहे थे। तभी अज्ञात युवक स्कूटी वाहन के पास पहुंचा और मौका पाते ही डिक्की को किसी तरह खोलकर उसमें रखे 2 लाख रुपए को लेकर अपने 1 अन्य साथी के साथ रायगढ़ चौक तरफ भागने लगा। इस दौरान इसकी जानकरी कौशल प्रसाद को हुई, तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा, लेकिन दोनों अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए।

Check Also

Bastar Dussehra 2026: CM विष्णुदेव साय को मिला बस्तर दशहरे का न्योता, पारंपरिक पागा पहनाकर किया सम्मान

CM Sai Bastar Dussehra: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को बस्तर दशहरा में शामिल होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *