International Yoga Day: बंगाल से लेकर दिल्ली तक योगमय हुआ देश, PM मोदी ने किया योग, बोले- Yog सिर्फ बुजुर्गों के लिए नहीं

International Yoga Day: आज के दिन देश और दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया जा रहा है. योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखी गई है. योग उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से लेकर कई बड़े नेताओं ने सहभागिता की. इस साल का देश का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शामिल हुए. इस कार्यक्रम में 35,000 लोगों ने एक साथ योग किया.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर PM मोदी ने कहा, “योग आज केवल हमारी निजी जीवन शैली के जरूरी हो, इतना ही नहीं है बल्कि योग दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए एक आवश्यकता भी है. आज योग दिवस पर, खासकर बंगाल व कोलकाता में यहां बने ‘स्वच्छता के योग’ के लिए भी मैं कोलकाता वासियों की सराहना करूंगा. ये अद्भुत पहल, ‘स्वच्छता से स्वागत’ है.

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने झांसी में आयोजित योग कार्यक्रम में योग किया. इस दौरान उन्होंने कहा, “महारानी लक्ष्मी बाई के इस किले के प्रांगण में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूरे प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई देता हूं. हम सब पीएम मोदी के आभारी हैं जिन्होंने भारत की परंपरा और भारत की विरासत को वैश्विक मान्यता देकर, 140 करोड़ भारतवासियों को दुनिया में गौरव के साथ आगे बढ़ने और उसकी नींव पर विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक विजन प्रस्तुत किया है.” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने लब्बीपेट के इंदिरा गांधी स्टेडियम में योग गुरु बाबा रामदेव के नेतृत्व में आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026’ कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास किया. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय के शिलांग में योग किया. उन्होंने कहा, “योग शारीरिक और मानसिक रूप से हमें स्वस्थ रखता है. योग क्रिया करना बहुत आवश्यक है. योग की ये क्रियाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जाती हैं. इसका श्रेय केवल प्रधानमंत्री मोदी को जाता है.”

Check Also

क्लोन एप बनाकर मनरेगा में फर्जीवाड़ा! फर्जी हाजिरी दर्ज करवाई गई, 200 करोड़ के घोटाले की आशंका

MP News: ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार प्रदान करने वाली मनरेगा में महाफर्जीवाड़ा सामने आया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *