बालू माफिया के हौसले बुलंद, सुरक्षा वालों पर किया हमला, एक जवान शहीद

पटना। शहर में सोमवार-मंगलवार दरमियानी देर रात बालू माफियाओं ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए जिला खनन विभाग की टीम पर घातक हमला कर दिया। दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के काब गांव में चल रहे बालू खनन चेकिंग अभियान के दौरान माफियाओं ने दो सैफ जवानों को स्कॉर्पियो से कुचल डाला। हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर रोका
सूत्रों के मुताबिक, खनन विभाग की टीम बालू लदे ट्रैक्टरों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका गया। दोनों सैफ जवान जब्त वाहन को थाने ले जा रहे थे तभी ट्रैक्टर मालिक और उसके साथी मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर छुड़ाने की कोशिश करने लगे।

मारपीट के बाद स्कॉर्पियो चढ़ा दी
बात बढ़ने पर विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसी बीच बालू माफियाओं ने साफ्ट टार्गेट देखते हुए जवानों पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी और फरार हो गए। दोनों जवान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

एक जवान की PMCH में मौत, दूसरा ICU में
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल जवानों को PMCH ले जाया गया। इलाज के दौरान सैफ जवान दुखहरन पासवान ने दम तोड़ दिया, जबकि जवान लक्ष्मण सिंह की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो बरामद कर ली है, हालांकि आरोपी अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।

Check Also

Teenager embraces death: दिल्ली में प्रेमी ने दी जान, खबर मिलते ही बिलासपुर में किशोरी ने लगाया फंदा

प्रेम और बिछड़ने के गम में एक नाबालिग की जिंदगी का दर्दनाक अंत हो गया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *