दिवंगत विधायक श्याम बिहारी लाल के अंतिम संस्कार में CM योगी होंगे शामिल, परिजनों से मुलाकात देंगे सांत्वना

बरेली. बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. भाजपा विधायक को सर्किट हाउस में हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया था. जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. ऐसे में आज सीएम योगी आदित्यनाथ दिवंगत विधायक श्याम बिहारी लाल के आवास जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे.

सीएम योगी ने जताया दुख
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखास, जनपद बरेली के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!

साल 2017 में पहली बार बने MLA
बता दें कि डॉ. श्याम बिहारी लाल की गिनती उत्तर प्रदेश के सरल और सहज नेता के रूप में होती थी. साल 2017 में डॉ. श्याम बिहारी लाल पहली बार यूपी के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना दमखम दिखाया और दोबारा चुने गए. विधायकी के अलावा वे रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे, जिसके चलते उनकी हर वर्ग में अच्छी खास पकड़ थी.

Check Also

कटनी सड़क हादसे पर बड़ा एक्शन! RTO ने बस-ट्रक का फिटनेस और परमिट किया निरस्त, 3 लोगों की हुई थी मौत

Katni Road Accident Action: (यश खरे की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के कटनी जिले में हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *