नींद’ ने सुला दी मौत की नींद! खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, पिता की उखड़ी सांसें, बेटे का हाल देख चीख पड़े लोग

जौनपुर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार कार एक खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही पिता की मौत हो गई. वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायल बेटे को कार से निकालकर पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

बता दें कि घटना बक्शा थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के पास घटी है. जहां कार सवार पिता-पुत्र वाराणसी से घर लौट रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर एक ढाबे के सामने खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गई. हादसे की सूचना पर बक्शा थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने कार में फंसे मृतक पिता और घायल पुत्र को बाहर निकाला. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए.

घटना में बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी 55 वर्षीय दिलीप कुमार सिंह की मौके पर मौत हो गई. उनके 25 वर्षीय बेटे हर्षवर्धन सिंह को गंभीर हालत में नौपेडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना को अंदाजा लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से भीषण सड़क हादसा हुआ है. पुलिस ने ट्रेलर और कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Check Also

Teenager embraces death: दिल्ली में प्रेमी ने दी जान, खबर मिलते ही बिलासपुर में किशोरी ने लगाया फंदा

प्रेम और बिछड़ने के गम में एक नाबालिग की जिंदगी का दर्दनाक अंत हो गया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *