Breaking News

गंभीर आरोप: छात्रावास अधीक्षिका पर भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग

शहर के बृहस्पति बाजार स्थित शासकीय आदर्श पी.जी. अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की छात्राओं ने (गंभीर आरोप) अधीक्षिका के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा है। छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में लंबे समय से वित्तीय अनियमितताएं, भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और मानसिक उत्पीड़न का माहौल बना हुआ है। शिकायत में कहा गया है कि प्रवेश के दौरान छात्राओं से कथित रूप से 100 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक की अवैध वसूली की जाती है।

स्थानांतरण और कार्रवाई की उठाई मांग (गंभीर आरोप)
इसके अलावा भोजन सहायता राशि में कटौती करने के लिए ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर कराए जाने और अनुपस्थित छात्राओं के नाम पर राशि आहरित किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। छात्राओं ने बताया कि छात्रावास में बेड, तकिया, गद्दा, टेबल, चेयर और लाइब्रेरी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, जबकि आवश्यक सामग्री के दुरुपयोग और बिक्री के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायत में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं।

छात्राओं का कहना है कि छात्रावास में अधीक्षिका के परिजनों का बिना अनुमति आवागमन होता है, जिससे सुरक्षा प्रभावित हो रही है। साथ ही अभद्र भाषा के प्रयोग, कर्मचारियों से निजी कार्य कराने और सीटों के दुरुपयोग के आरोप भी लगाए गए हैं। छात्राओं ने कलेक्टर से मामले की उच्च स्तरीय जांच कर अधीक्षिका का तत्काल स्थानांतरण तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Check Also

Ambikapur Bus Fare: तय किराए से ज्यादा वसूली पर RTO सख्त! बसों में किराया सूची चस्पा करने के निर्देश, मनमानी पर होगी कार्रवाई

Ambikapur News: अंबिकापुर में चलने वाली यात्री बसों में यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *