रफ्तार का कहर : बाइक सवार को मारी टक्कर, 4 किमी तक घसीटती रही बाइक, कई राहगीर बाल-बाल बचे; चार युवक पुलिस हिरासत में

खैरागढ़ : खैरागढ़-छुईखदान मार्ग पर तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला। थार ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बाइक वाहन में फंस गई और करीब चार किलोमीटर तक घिसटती चली गई। इस दौरान सड़क पर मौजूद कई राहगीर भी हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई निवासी चार युवक थार से छुईखदान स्थित छिंदारी बांध घूमने आए थे। घूमने के बाद चारों वापस भिलाई लौट रहे थे। इसी दौरान खैरागढ़-छुईखदान मार्ग पर यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ग्राम कटोरी खोलवा, जिला कबीरधाम निवासी मिथलेश कुमार अपने ससुराल ग्राम भुलाटोला से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बाइक थार में फंस गई और करीब चार किलोमीटर तक घिसटती रही। घटना के दौरान मार्ग से गुजर रहे कई राहगीर भी थार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद घायल मिथलेश कुमार को छुईखदान अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने थार में सवार चारों युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और वाहन की रफ्तार कितनी थी, इसे लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Check Also

Bilaspur: स्वतंत्रता दिवस से पहले GRP और RPF ने रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान, कई धारदार हथियार किए बरामद

Bilaspur: स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले बिलासपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *