Breaking News

Summer Special Train: गर्मी की छुट्ट‍ियों में सफर होगा असान, एमपी के इन स्‍टेशनों पर समर स्‍पेशल ट्रेन का हॉल्‍ट, जानें शेड्यूल

Summer Special Train: रेलवे ने गर्मी की छु‍ट्ट‍ियों में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और स्‍टेशनों पर लोगों की बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए समर स्‍पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. रेलवे ने विशेष किराए पर स्‍पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. 21 अप्रैल से लोकमान्‍य तिलक टर्मिनल-समस्‍तीपुर जंक्शन-लोकमान्‍य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक ट्रेन रवाना होगी, जो 16 जुलाई तक दोनों तरफ से 13-13 फेरे लगाएगी.

एलटीटी से रवाना होगी ट्रेन
ट्रेन नंबर 01043 एलटीटी-समस्‍तीपुर जंक्शन से 21 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक हर मंगलवार को लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस स्‍टेशन से ट्रेन दोपहर 12:15 बजे निकलेगी, जो बुधवार रात 11:45 बजे समस्‍तीपुर जंक्शन स्‍टेशन पर पहुंचेगी.

एलटीटी से आने पर एमपी में हॉल्‍ट

  • इटारसी स्‍टेशन पर रात 11:45 बजे पहुंचेगी.
  • जबलपुर स्‍टेशन पर 3:10 बजे पहुंचेगी.
  • सतना स्‍टेशन पर सुबह 5:50 बजे पहुंचेगी.

समस्‍तीपुर से गुरुवार के दिन होगी वापसी
ट्रेन संख्‍या 01044 समस्‍तीपुर जंक्शन-एलटीटी से ट्रेन 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक हर गुरुवार को जंक्शन स्टेशन से रात 3 बजे चलेगी. वहीं शुक्रवार शाम 4:25 बजे लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस स्‍टेशन पर पहुंचेगी.

समस्‍तीपुर से आने पर एमपी में हॉल्‍ट

  • सतना स्‍टेशन पर शाम 5:40 बजे पहुंचेगी.
  • जबलपुर स्‍टेशन पर रात 10:15 बजे पहुंचेगी.
  • इटारसी स्‍टेशन पर रात 2 बजे पहुंचेगी.

Check Also

Air India Immigration Lapse: बिना इमिग्रेशन क्लियरेंस के दिल्ली से म्यूनिख पहुंचे 3 विदेशी! एयर इंडिया को नोटिस, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक

Air India Immigration Lapse: दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *