Breaking News

कल से बदल जाएगा PMO का पता, अब ‘सेवा तीर्थ’ होगा नया ठिकाना, 13 फरवरी को कैबिनेट की अंतिम बैठक

PM Office: साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में कल शुक्रवार, 13 फरवरी को शाम 4 बजे अंतिम कैबिनेट की मीटिंग होगी. इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय अपने नए स्थायी ठिकाने ‘सेवा तीर्थ’ पर शिफ्ट हो जाएगा. यहां करीब पिछले 80 सालों से कैबिनेट मीटिंग होती आई है. मीडिया रिपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक कल शाम 4 बजे होने वाली बैठक सांकेतिक रहेगी. इसे पीएमओ को सम्मानजनक विदाई देने के लिए आयोजित किया गया है.

कैसा है नया PMO कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’?
नया PMO कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ दिल्ली में विजय चौक के पास बनकर तैयार हो गया है, जो कई सुविधाओं से लैस है. इस परिसर में तीन मुख्य इमारतें बनाई गई हैं. जिसे सेवा तीर्थ-1, सेवा तीर्थ-2 और सेवा तीर्थ-3 अलग-अलग पैटर्न पर तैयार किया गया है. सेवा तीर्थ-1 में प्रधानमंत्री कार्यालय, सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ-3 में NSA एवं राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय बनाया गया है. जिसकी कुल लाग 1,189 करोड़ रुपए है. यह लगभग 2 लाख 26 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है.

कब होगा शिफ्ट?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी महीने में ही पीएम मोदी अपने नए कार्यालय में शिफ्ट हो सकते हैं. कल शुक्रवार को पुराने कार्यालय में अंतिम बार कैबिनेट की बैठक है. नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में कैबिनेट की मीटिंग के लिए एक अलग से हॉल तैयार किया गया है. ‘सेवा तीर्थ’ पर कार्यालय को शिफ्ट करने का मकसद पीएम के मूवमेंट को सुगम बनाना और आम लोगों को होने वाली ट्रैफिक संबंधी परेशानियों को कम करना है.

कब हुई थी पहली बैठक?
साउथ ब्लॉक में जहां कल शुक्रवार को अंतिम बार कैबिनेट की बैठक होगी. उस कार्यालय में पहली कैबिनेट बैठक 15 अगस्त 1947 को प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता में हुई थी. जिसके बाद से अनवरत चली आ रही है. अंतिम बार पीएम मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार, 13 फरवरी को कैबिनेट की बैठक होगी.

Check Also

सरकारी नौकरी में सैलरी से पेट नहीं भरता! स्कूल को ग्रेड देने अफसर ने मांगे 1 लाख रुपये, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

देहरादून. विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने डोईवाला के उपखण्ड शिक्षा अधिकारी धनवीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *