दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में धमकी भरा ई मेल, 13 बम होने का दावा

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज को सोमवार को एक धमकी भरा ई मेल मिला, जिसमें लिखा गया कि कॉलेज के परिसर में 13 बम लगाए गए हैं और दोपहर तक धमाके हो सकते हैं। इस सूचना के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में तुरंत हलचल मच गई। ई मेल में आरोप था कि परिसर में कई विस्फोटक बम लगाए गए हैं और दोपहर तक धमाके संभव है।

ई मेल में आपत्तिजनक और सांप्रदायिक भाषा का भी इस्तेमाल किया गया। इसमें लिखा गया कि “केवल मुस्लिम छात्रों को ही बाहर निकाला जाए”, जिससे मामला और गंभीर हो गया। यह मेल सीधे कॉलेज के प्रिंसिपल को भेजा गया और बाद में संबंधित अधिकारियों को फॉरवर्ड किया गया।

प्राप्त सूचना के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया। परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई। बम निरोधक दस्ते और साइबर सुरक्षा टीम ई मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी वास्तविक है या किसी ने अफरा तफरी फैलाने के लिए भेजा है।

क्या लिखा ईमेल में?
ईमेल और अटैच किए गए दस्तावेज में सिर्फ कॉलेज परिसर में बम होने का दावा नहीं किया गया, बल्कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के परिवार को भी निशाना बनाने वाली हिंसक और क्रूर धमकियां दी गई हैं। ईमेल में यातना देने, हत्या करने और सार्वजनिक रूप से दहशत फैलाने जैसी बातें लिखी गई हैं। इसके साथ ही “Order of 9 Angles (O9A)” नामक संगठन का उल्लेख करते हुए चेतावनी दी गई कि “हैरान होने के लिए तैयार रहें।” इसके अलावा ईमेल में कहा गया कि यदि समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो कॉलेज में बड़े हमले की आशंका है। प्राप्त धमकी के बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने तुरंत सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए। बम निरोधक दस्ते और साइबर टीम ईमेल के स्रोत की जांच में जुटी हैं। फिलहाल छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

प्रशासन और पुलिस अलर्ट
धमकी मिलने के तुरंत बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। एहतियात के तौर पर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई और बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड की मदद से सघन जांच शुरू की गई। पुलिस ने कहा कि फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। साइबर टीम ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है और आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बरत रही हैं।

सुरक्षा पर सवाल
इस घटना के बाद कॉलेज के छात्रों और स्टाफ में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। साथ ही परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस, बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड द्वारा जांच जारी है।

Check Also

‘पाकिस्तान से मिला कांग्रेस को मैटेरियल…’, फर्जी पासपोर्ट मामले पर हिमंता का पलटवार, कहा- जाएंगे कोर्ट

Assam Assembly elections 2026: असम में विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए अब कुछ ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *