Breaking News

CG News: बिलासपुर में AC कंप्रेसर फटने से ब्लास्ट, 2 भाई बुरी तरह झुलसे, धमाके से मची अफरा-तफरी

CG News: बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब एसी कंप्रेसर में हुए तेज ब्लास्ट से दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए.

मिली जानकारी के अनुसार, तैयबा चौक से कुम्हारपारा जाने वाले मार्ग पर परफेक्ट सॉल्यूशन नाम की दुकान में यह हादसा हुआ. यह दुकान एसी रिपेयरिंग और संबंधित कार्यों के लिए जानी जाती है. रविवार शाम करीब 6:40 बजे दुकान में काम के दौरान अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां दोनों भाई गंभीर रूप से झुलसे हुए मिले.

रतनपुर के रहने वाले हैं दोनों भाई
घायलों की पहचान आरिफ मिर्जा और शब्बीर मिर्जा उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो रतनपुर के निवासी हैं. दोनों बिलासपुर में किराए पर दुकान लेकर एसी मरम्मत का काम करते हैं.

ब्लास्ट की वजह का अंदेशा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा एसी कंप्रेसर में गैस भरने या मरम्मत के दौरान हुआ हो सकता है. अचानक हुए ब्लास्ट की चपेट में आकर दोनों भाई बुरी तरह झुलस गए और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. घटना के समय दुकान के भीतर ही काम चल रहा था, जिससे दोनों सीधे विस्फोट की चपेट में आ गए.

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बर्न अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी है. फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और वे बयान देने की स्थिति में नहीं हैं.

इलाके में मचा हड़कंप
अचानक हुए धमाके से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए. कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ब्लास्ट किन कारणों से हुआ.

Check Also

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : सुप्रीम कोर्ट से पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को मिली जमानत, प्रदेश से रहना होगा बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को सुप्रीम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *