Breaking News

यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेसः 39 DSP का किया गया तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…

लखनऊ. यूपी में तबादलों का दौर जारी है.15 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले के बाद 39 डीएसपी का तबादला किया गया है. जारी आदेश के मुताबिक, गौरव कुमार शर्मा को DSP नागरिक उड्डयन एयरपोर्ट लखनऊ और हर्षिता गंगवार को DSP तकनीकी सेवाएं, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

वहीं ऋषिकान्त शुक्ला पुलिस उपाधीक्षक मैनपुरी, तेज बहादुर सिंह पुलिस उपाधीक्षक उन्नाव, नेहा त्रिपाठी पुलिस उपाधीक्षक सीतापुर बनीं, सत्य प्रकाश शर्मा सहायक सेनानायक 8वीं वाहिनी PAC बरेली, सीमा यादव सहायक सेनानायक 9वीं वाहिनी PAC मुरादाबाद, शिव ठाकुर मण्डलाधिकारी आगरा बनाए गए हैं.

इसके अलावा अरविंद कुमार द्वितीय पुलिस उपाधीक्षक खीरी, आभा सिंह पुलिस उपाधीक्षक देवरिया, शिव प्रताप सिंह प्रथम पुलिस उपाधीक्षक महराजगंज, अनुज कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक गोरखपुर, गवेन्द्र पाल गौतम सहायक सेनानायक 45वीं वाहिनी PAC अलीगढ़, धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहायक सेनानायक 10वीं वाहिनी PAC बाराबंकी, शैलजा मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक पीटीसी मुरादाबाद, विजय प्रताप यादव सहायक सेनानायक 48वीं वाहिनी PAC सीतापुर, प्रभात कुमार द्वितीय सहायक सेनानायक 48 वीं वाहिनी PAC सोनभद्र, रुद्र कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज औऱ विजय प्रताप यादव सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है.

Check Also

MP News: एमपी के 11 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, 20 लाख रुपये तक का मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीमा

MP News: मध्य प्रदेश में 11 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *