TMC के दो विधायकों पर गिरी गाज, ममता बनर्जी के 80 में से 2 MLA हुए कम

TMC अपने दो विधायकों को प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया. TMC ने आज सोमवार को अपने दो विधायकों संदीपन साहा और रिताब्रता बनर्जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निकाल दिया है. यह कार्रवाई बैठकों में लगातार अनुपस्थिति और पार्टी हितों के खिलाफ बयानों के बाद की गई है. पार्टी ने दल-विरोधी गतिविधियों के आरोप में दोनों को निष्कासित कर दिया है.

नोटिस में कहा गया है कि टीएमसी के सक्षम प्राधिकारी ने आपको पार्टी की (प्राथमिक) सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने का निर्णय लिया है. अनुशासनहीनता के आरोप में TMC अपने दो विधायकों को सोमवार को निष्कासित करने का निर्णय लिया है. इन विधायकों को पार्टी से निकालने का आदेश मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के राज्य सचिवालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहने के कुछ मिनट बाद आया कि दोनों ने ‘फर्जी सिग्नेचर’ मामले के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी.

विपक्ष का नेता शोभनदेब चटर्जी को बनाने के लिए एक प्रस्ताव को TMC के 70 विधायकों के सिग्नेचर के साथ पेश किया गया था जो बाद में TMC के ही कुछ विधायक ने शिकायत दर्ज कराई की प्रस्ताव पर किया गया सिग्नेचर उनका अपना नहीं है. जिसके बाद उस प्रस्ताव पर के सिग्नेचर को फर्जी सिग्नेचर’ घोटाला कहा गया.

दोनों विधायकों संदीपन साहा और रिताब्रता बनर्जी को लेकर स्पीकर रथेंद्र बोस को पत्र भेजा जा चुका है. इसके जिसके बाद ऋतब्रता और संदीपान विधानसभा के सदस्य बने रहेंगे, लेकिन दोनों नेता अब तृणमूल विधायक के रूप में नहीं जाने जाएंगे. TMC पार्टी के मुताबिक दोनों नेता TMC के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे, लेकिन बाद में उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन का पालन नहीं किया.

Check Also

12 साल पहले ‘हत्या’ और पति-ससुर समेत 8 लोग जेल! अब वही महिला जिंदा मिली तो खुला बड़ा राज, नहर में मिला शव आखिर किसका था?

Bihar Murder Mystery: बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *