Uproar over Constable’s Death: बिलासपुर के श्रीराम केयर अस्पताल में आरक्षक की मौत पर बवाल

बिलासपुर के श्रीराम केयर अस्पताल में इलाज के दौरान एक आरक्षक की मौत के बाद (Uproar over Constable’s Death) परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाने में पदस्थ आरक्षक सत्यकुमार पाटले को पथरी की समस्या के चलते बीते 28 तारीख को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप, (Uproar over Constable’s Death)
ऑपरेशन के बाद आरक्षक की स्थिति सामान्य बताई जा रही थी, लेकिन आज शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों की अनदेखानी और गलत इलाज के कारण आरक्षक की जान गई है। आरक्षक की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है .

Check Also

‘बस्तर विजन’ रोडमैप को लेकर पीएम मोदी से मिले सीएम विष्णुदेव साय, कई विकास कार्यों पर हुई चर्चा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *