फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग संस्थानों पर लगा ताला, लखनऊ हादसे के बाद KDA की बड़ी कार्रवाई

KDA Seals Physics Wallah Institute: लखनऊ में कोचिंग संस्थान से जुड़े अग्निकांड मामले में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है. लखनऊ हादसे के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है. कानपुर का काकादेव इलाका कोचिंग हब माना जाता है. KDA ने यहां विशेष अभियान चलाकर करीब 22 कोचिंग को सील कर दिया है. जिसमें कोचिंग फिजिक्स वाला भी शामिल है. इन संस्थानों में जांच के दौरान भारी कमी पाई गई थी. जिसके बाद केडीए के अधिकारियों ने बड़ा एक्शन लिया.

केडीए के अधिकारियों ने जांच के दौरान पाया कि कोचिंग संस्थानों ने जरूरी नियमों का पालन नहीं किया. जिसकी वजह से कोई बड़ा हादसा हो सकता है. इस दौरान अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए संस्थान को खाली कराया और बाद में उसे सील कर दिया. अधिकारियों ने जांच के दौरान 22 संस्थानों को चिह्नित किया था.

आगे भी कार्रवाई जारी रहेगीः केडीए
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद कानपुर प्रशासन जगा और कार्रवाई शुरू कर दी. अधिकारियों का साफ कहना है कि मानकों की अनदेखी पाए जाने पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. अभी नामी कोचिंग संस्थान समेत 22 कोचिंग को सील कर दिया गया है.

लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
स्थानीय लोगों ने हाल ही में की गई प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि आखिर हादसे के पहले तक प्रशासन कहा था. क्या हादसे बाद ही सुध ली जाती है. अगर समय-समय पर निरीक्षण और नियमों के अनुपालन की समीक्षा की जाती है, तो ऐसे हादसों से बचा जा सकता है. फिलहाल, प्रशासन की कार्रवाई ने कोचिंग संस्थान वालों के अंदर चिंता पैदा कर दी है.

Check Also

Damoh: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गले में प्याज-चीनी की माला पहनकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

Damoh: केंद्र सरकार की नीतियों और दिनों दिन बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *