बाढ़ का कहर: ‘द ट्री ऑफ लाइफ रिसॉर्ट’ में फंसे 24 लोग, रेस्क्यू में जुटी नगर सेना की टीम…

बलौदाबाजार। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते महानदी का जलस्तर बढ़ने से बल्दाकछार स्थित ‘द ट्री ऑफ लाइफ रिसॉर्ट (The Tree of Life Resort)’ में मौजूद 24 लोग फंस गए। इनमें पर्यटक, रिसॉर्ट के कर्मचारी और कुछ स्थानीय ग्रामीण शामिल हैं। लोगों के फंसे होने की सूचना मिलते ही नगर सेना (होमगार्ड), पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान कई महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य लोगों को निकालने का अभियान लगातार जारी है। नगर सेना के जवान नावों और अन्य आवश्यक संसाधनों की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण महानदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे ‘द ट्री ऑफ लाइफ रिसॉर्ट’ पूरी तरह पानी से घिर गया और वहां मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने तथा जलभराव और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

फिलहाल ‘द ट्री ऑफ लाइफ रिसॉर्ट’ में फंसे शेष लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है।

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *