उज्जैन में 9 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश के बाद हत्या, आरोपी ने बच्ची को बोरी में भरकर मोगरी से पीटा

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. खाचरोद पुलिस थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर आरोपी ने 9 साल की मासूम की निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि बच्ची नानी के घर घूमने आई थी.

बच्ची को घर लेकर पहुंचा आरोपी
पुलिस के मुताबिक बच्ची की स्कूल की छुट्टी होने के कारण वह नानी के घर आई थी. उसके साथ दो बहनें और आई थीं. नानी और दो बड़ी बहनें छत पर बैठी हुई थीं. बच्ची बाहर खेल रही थी. काफी देर तक बच्ची नहीं आई तो सभी ने उसे खोजना शुरू किया. शाम 5.45 बजे पड़ोस में रहने वाला रियाज खान चोटिल अवस्था में बच्ची को लेकर आया और बोला कि बच्ची छत से गिर गई थी.

बोरी में भरकर मोगरी से पीटा
सीएसपी आकांक्षा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मृत बच्ची की नानी ने बताया कि बच्ची आरोपी रियाज के घर बेसुध मिली है. बच्ची को हार्ड ऑब्जेक्ट से मारा-पीटा गया है. हमने शिकायत दर्ज की. इसके बाद बच्ची को इलाज के लिए रतलाम भेजा. जब हमने डॉक्टर्स से पता किया कि ऐसा क्यों हुआ तो उन्होंने बताया कि हार्ड ऑब्जेक्ट से पीटने पर ऐसे चोट आती हैं, ना कि कहीं से फेंकने पर. इस आधार पर हमने अग्रिम पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया. घटनास्थल से बच्ची के फिजिकल एविडेंस प्राप्त हुए हैं.

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी रियाज से पूछताछ की. आरोपी ने कबूल किया है कि उसने इस घटना को अंजाम दिया है. उसने बताया कि बच्ची अक्सर दूसरे बच्चों के साथ घर पर खेलने आया करती थी. घटना वाले दिन घर पर बच्ची अकेली थी, बच्ची को अकेला पाकर उसने बच्ची के साथ गलत काम करने की कोशिश की. असफल होने पर उसने बच्ची को धक्का दिया और बच्ची बेसुध हो गई. इसके बाद आरोपी ने बच्ची को बोरी में भरा और कपड़े धोने वाली मोगरी से बुरी तरह मारा. उसके चेहरे पर चोट आई. इसके बाद आरोपी ने उसे मरा समझा और छोड़कर चला गया. वापस घर लौटा तो देखा कि बच्ची की सांसें चल रही हैं तो खुद ही डॉक्टर के पास लेकर गया और बच्ची की नानी को इसके बारे में बताया.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *