Bhopal: भोपाल के कई इलाकों में जहरीला पानी, 7 जगहों पर इंदौर से ज्यादा दूषि‍त वाटर, ई-कोलाई समेत खतरनाक बैक्टीरिया से बढ़ा स्वास्थ्य संकट

Bhopal News: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण अब तक 20 लोगों की मौत के बाद भोपाल में भी गंभीर हालात सामने आए हैं. राजधानी के कई इलाकों के पानी में फीकल कॉलिफॉर्म और ई-कोलाई जैसे खतरनाक बैक्टीरिया पाए गए हैं. हालात ऐसे हैं कि लोग इस पानी को पीना तो दूर, हाथ-मुंह धोने या बर्तन साफ करने से भी कतरा रहे हैं. नलों से आने वाला पानी कुछ ही मिनटों में लाल रंग का हो जाता है और तेज बदबू के कारण सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है.

कई बीमारियों के बैक्‍टीरिया वाला पानी
भोपाल के आदमपुर छावनी, हरिपुरा, पड़रिया, शांति नगर, अर्जुन नगर, कोलुआ, खानूगांव और वाजपेयी नगर के ग्राउंड वाटर में हैजा, टाइफाइड, हेपेटाइटिस-ए और कैंसर जैसी बीमारियों की वजह बनने वाले बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है. इन इलाकों में पांच हजार से अधिक लोग रहते हैं और दूषित पानी की मौजूदगी की पुष्टि भोपाल नगर निगम की रिपोर्ट में भी की गई है.

जांच में यह भी सामने आया है कि पानी में आयरन की मात्रा सामान्य से करीब 100 गुना अधिक है, जिससे इसे पीने पर हेमोक्रोमैटोसिस जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा टीडीएस, कैल्शियम, टोटल हार्डनेस, सल्फेट और कोलीफॉर्म की मात्रा भी मानक से कहीं ज्यादा पाई गई है.

Check Also

MP के 86 डॉक्टर्स की डिग्री ‘बंधक’, MD-MS के पास भी रोजगार नहीं, लोन चुकाने में हो रही दिक्कत, जानें क्या है मामला

MP News: मध्य प्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. राज्य के 86 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *