CG News: कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी पर चरणदास महंत का पोस्ट, कहा- ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ का हिस्सा है…

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में किसान से लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद उन्हें जेल भी भेज दिया गया है. पुलिस के इस एक्शन को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसे ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ का हिस्सा बताया है.

MLA बालेश्वर साहू को भेजा गया जेल
किसान से लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 9 जनवरी को चालान पेश किए जाने के बाद कोर्ट के आदेश पर विधायक साहू को जिला जेल भेजा गया है. कोर्ट ने उन्हें 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजा है. पुलिस के मुताबिक विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ चांपा थाना में धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज है.

क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला साल 2015 से 2020 के बीच का है, जब बालेश्वर साहू सहकारी बैंक बम्हनीडीह में मैनेजर के पद पर पदस्थ थे. आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अपने अधीनस्थ गौतम राठौर के साथ मिलकर किसान राजकुमार शर्मा के नाम पर किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े फर्जी दस्तावेज तैयार किए और करीब 42 लाख 78 हजार लाख रुपए की लोन राशि निकाल ली. धोखाधड़ी के इस मामले के सामने आने के बाद इसकी जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया. जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया. CJM कोर्ट ने चालान स्वीकार करते हुए जेल वारंट जारी किया. इसके बाद आरोपी विधायक ने नियमित जमानत के लिए आवेदन भी लगाया, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया.

शुरू हुई राजनीति
कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश में राजनीति भी शुरू हो गई है. इसल मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून सबके लिए बराबर है और जो भी गड़बड़ी करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, कांग्रेस की तरफ से छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कर इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा बताया है.

उन्होंने लिखा-‘छत्तीसगढ़ जैजैपुर पिछड़ा वर्ग से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ दर्ज मामले ‘राजनितिक प्रतिशोध’ का हिस्सा है. यह सीधे-सीधे सत्ताधारी दल भाजपा की सोची-समझी साजिश है. विपक्ष के विधायकों को डराने और उनकी छवि खराब करने के लिए पुराने मामलों को खोदकर निकाला जा रहा है और पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है. स्वयं ही विधायक बालेश्वर साहू ने इस आरोपों को निराधार बताते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. ​ पूरी कांग्रेस पार्टी विधायक बालेश्वर साहू के साथ खड़ी है और कानूनी तौर पर इन आरोपों का सामना करेंगे, लड़ेंगे जीतेंगे.’

Check Also

Chhattisgarh Foundation Day 2026: स्थापना दिवस पर 41 हस्तियों को मिलेगा सम्मान, तीजन बाई के नाम से पहली बार दिया जाएगा नया पुरस्कार

Chhattisgarh Foundation Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर बधाई दी है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *