रायपुर में मकर संक्रांति की धूम, आसमान में उड़ेंगी रंगबिरंगी पतंगें, अय्यप्पा मंदिर में दीपोत्सव, तिल-खिचड़ी का लगेगा भोग

Makar Sankranti 2026: आज छत्तीसगढ़ में मकर संक्रांति उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. आज आसमान में रंग-बिरंगे पतंग उड़ते दिखाई देंगे. मकर संक्रांति के अवसर पर रायपुर के कई जगहों पर पतंगबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. वहीं मंदिरों में दीपोत्सव और विशेष भोग की व्यवस्था की गई है.

रायपुर में मकर संक्रांति की धूम

  • सेरीखेड़ी स्थित एस.एन. पैलेस में पतंगोत्सव, दोपहर 2:30 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजन.
  • दूधाधारी मंदिर में मठाधीश फलादेश सुनाएंगे, भगवान को तिल और खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा.
  • टाटीबंध के अय्यप्पा मंदिर में मलयाली समाज द्वारा हजारों दीपों से मंदिर को सजाया जाएगा.

भगवान को तिल और खिचड़ी का भोग लगेगा
रायपुर के प्रसिद्ध दूधाधारी मंदिर में 472 साल पुरानी मठ परंपरा निभाई जाएगी, मठाधीश फलादेश सुनाएंगे, भगवान को तिल और खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा. टाटीबंध के अय्यप्पा मंदिर में मलयाली समाज द्वारा दीप उत्सव मनाया जाएगा. जिसमें हजारों दीपों से मंदिर को सजाया जाएगा। यह आयोजन केरल के शबरीमाला मंदिर के तर्ज पर किया जाता है.

मकर संक्रांति के मौके पर भिलाई-दुर्ग अंचल में पारंपरिक पर्वों की रौनक देखने को मिली. 13 जनवरी की रात शहर में पोंगल और लोहड़ी का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक समरसता के साथ मनाया गया. भिलाई के जयंती स्टेडियम के पास स्थित हेलीपेड ग्राउंड में पुलिस प्रशासन जिले के सबसे बड़े पतंग महोत्सव का आयोजन कर रहा है, जिसे लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है.

Check Also

CG Ration Card New Rules: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, अब 40 सवालों के जवाब और पूरे परिवार की फोटो जरूरी

Chhattisgarh Ration Card New Rules: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *