CG Board Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! 29 अप्रैल को इतने बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्‍ट

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं को इंतजार खत्म होने वाला है. जहां 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी होगा. इसे लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जानकारी दी है.

शिक्षा मंत्री ने दी रिजल्‍ट की जानकारी
वहीं रिजल्ट को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल को घोषित किए जाने की जानकारी दी है. उन्होंने अपने फेसबुक अकांउट में पोस्ट शेयर कर लिखा कि- कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे.

यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है. इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं. प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएँ निहित हैं.

Check Also

राजधानी में युवक से लूटपाट: चलती बाइक से गिराकर की मारपीट, फिर पैसे लेकर हुए फरार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में युवक के साथ लूट की वारदात सामने आई है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *