दर्दनाक हादसा: तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत, 6 से ज्यादा बच्चे घायल

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहां नेशनल हाईवे पर नीवड़ी गांव के पास एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने अल्ट्रोनियस स्कूल की बस को आमने-सामने टक्कर मार दी। यह बस गलेथा गांव से बच्चों को लेकर वापस लौट रही थी। हादसा इतना भयंकर था कि बस चालक 67 वर्षीय सनमान सिंह सिकरवार मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। बस में सवार छह से अधिक स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायल बच्चों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक की तेज़ रफ़्तार और लापरवाही को मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Check Also

‘IAS का सपना रह गया अधूरा, भगवान ऐसी पत्नी…’, 5 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर दी जान, UPSC की तैयारी कर रहा था युवक

MP News: उज्जैन में यूपीएससी की तैयारी कर रहे 27 वर्षीय राहुल ने अपने कमरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *