Breaking News

जंगल में कांड हो गया! पेड़ के नीचे झाड़ियों में खून से लथपथ मिली युवती की लाश, मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी

बांदा. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. झाड़ियों में एक युवती की खून से लथपथ लाश मिली है. युवती के शरीर में धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही.

बता दें कि पूरा मामलानजसपुरा थाना क्षेत्र के तरौड़ा गांव के जंगल का है. कुछ चरवाहे जंगल गए हुए थे. इस दौरान उन्हें युवती की लाश झाड़ियों में दिखाई दी, जिसके बाद आनन फानन में पुलिस को सूचित किया. जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची औऱ साक्ष्य इकट्ठा किए. पुलिस को युवती के शरीर में गहरे जख्म मिले हैं. साथ ही लाश के पास खून के छीटे भी मिले हैं.

शुरुआती जांच में पुलिस आशंका जाहिर कर रही है कि युवती की हत्या कर लाश को जंगल में फेंका गया है. पुलिस युवती की पहचान करने की कोशिश में जुटी है. साथ ही सभी एंगल से मामले की जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही युवती के मौत के पीछे की वजह का पता चल सकेगा. युवती की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है.

Check Also

West Bengal Bypoll: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद BJP का बड़ा दांव, मां हसीरानी रथ को नंदीग्राम से टिकट

west bengal bypoll: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *