मोतिहारी पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, करोड़ों की अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी। मोतिहारी पुलिस और एसटीएफ के हाथ बड़ी सफलता लगी है. टीम के द्वारा ढाका थाना इलाके के कॉलेज के पास एक लग्जरी कार से एक करोड़ रुपए की अंतरराष्ट्रीय कीमत की अफीम के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस और एसटीएफ को मिली थी गुप्त सूचना
दरअसल मोतीहारी पुलिस और एसटीएफ को यह सूचना मिली थी नेपाल के रास्ते चार अफीम तस्कर लग्जरी कार से गहने के डिब्बे में अफीम छुपाकर ला रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाते हुए चेकिंग अभियान शुरू किया. इस दौरान जब एक लग्जरी कार की जांच की गई तो उसमें से करोड़ों की अफीम बरमाद हुई. पुलिस को मौके से इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला.

पुलिस ने चारों तस्करों को किया गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने कार में सवार सभी चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान महेंद्र शाह, नंदलाल, उमेश महतो और विवेक कुमार के रुप में हुई है. पुलिस लगातार सुखे नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चला रही है और उसी को लेकर एसटीएफ और मोतीहारी पुलिस ने यह संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार अफीम तस्करों को करोड़ों की अफीम के साथ गिरफ्तार किया है.

Check Also

किराना हिल्स पर भारत ने किया था हमला? पूर्व CDS ने बताया ऑपरेशन सिंदूर का सच

India Pakistan Conflict: जम्मू-कश्‍मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं ने बदला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *