2,00,00,000 की साइबर ठगी! कमीशन के चक्कर में फंसे ‘साहू जी’, अब जेल में कटेगी रातें…

कवर्धा। सायबर ठगी के जाल को तोड़ते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 2 करोड़ की ऑनलाइन ठगी में संलिप्त एक आरोपी नामदेव साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है. नामदेव, हाथीडोम गांव का निवासी है और यह गिरोह के लिए अपने बैंक खातों को किराए पर देता था. इसके बदले में उसे ठगों से 10 फीसदी का कमीशन मिलता था.

पुलिस के अनुसार, नामदेव साहू के नाम पर ICICI बैंक में एक करेंट अकाउंट है, जिसमें अभी भी 70 लाख से अधिक की रकम जमा है. हालांकि पुलिस ने उस अकाउंट को होल्ड कर दिया है, जिससे आरोपी उस पैसे को निकाल नहीं सका. इस ठगी के पीछे असली मास्टरमाइंड सत्या दुबे है, जो फिलहाल फरार है. सत्या दुबे लोहारा थाना क्षेत्र के कुरुआ गांव का निवासी है. पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ देशभर के 16 राज्यों में कुल 56 मुकदमे दर्ज हैं. वो विभिन्न फर्जी वेबसाइट्स और फिशिंग लिंक के ज़रिए आम नागरिकों को ऑनलाइन झांसा देकर ठगी करता था. पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवाई ने बताया, “यह कार्रवाई सायबर अपराध के खिलाफ हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है. जांच जारी है और हम गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रहे हैं.”

आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि किसी भी अनजान लिंक, फोन कॉल या मैसेज से सावधान रहें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें.

Check Also

Raipur News: केनाल लिंकिंग रोड पर बनेगा 49.52 करोड़ का ओवरब्रिज, अमलीडीह से द्रोणाचार्य स्कूल तक जाम से मिलेगी राहत

Raipur Local News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है. अब रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *