दिल्ली में आज से सबसे बड़ी AI Impact Summit, 7 देशों के राष्ट्रपति और 9 देशों के प्रधानमंत्री होंगे शामिल

AI Impact Summit Delhi: नई दिल्ली में आज सोमवार को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का बड़ा इवेंट होने जा रहा है, जिसमें करीब 7 देशों के राष्ट्रपति, 9 देशों के प्रधानमंत्री और दुनियाभर की बड़ी AI टेक कंपनियों के CEO शामिल होने जा रहे हैं. आज से भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट होगा. समिट की थीम है सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे. इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के साथ, 16 से 20 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम में हो रहा है.

सोमवार को क्या होगा?
आज सोमवार यानी 16 फरवरी से AI Impact Summit की शुरुआत हो रही है. आज से सेशन का टॉपिक ‘AI के दौर में रोजगार का भविष्य’ होगा. सेशन के स्पीकर भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंथा नागेश्वरन, इफोएज के संजीव भिकचंदानी होंगे. इसके अलावा स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसन से अनुराग मैरान और AI4India के शशि शेखर वंपति भी रहेंगे.

AI का यह इवेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कितना बड़ा है. इसके शामिल होने वाले लोगों से ही अंदाजा लगाया जा सकता है. कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली में किसी प्रकार की यातायात की समस्या न हो, इसके लिए कई रूट्स को डायवर्ड किया गया है.

PM मोदी बोले- हमारे लिए गर्व की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि भारत AI प्रभाव शिखर सम्मेलन के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं. इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है. यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है.”

Check Also

Ujjain: 70 फीट गहरे बोरवेल गिरा 3 साल का मासूम, 12 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन, NDRF भी मौके पर

Ujjain: उज्जैन के बड़नगर के झालरिया में 3 साल का मासूम गुरुवार रात करीब 8 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *