Breaking News

झुमका जलाशय में 27 लाख का ओपन थिएटर शुरू, सीएम साय ने किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिले के प्रवास के दौरान बैकुंठपुर स्थित प्रसिद्ध झुमका पर्यटन स्थल में बनाए गए नए ओपन थिएटर का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने झुमका जलाशय में बोटिंग कर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद भी लिया।

मुख्यमंत्री साय शिकारा पर सवार होकर जलाशय में नौका विहार करते नजर आए। चारों ओर हरियाली, शांत पानी और खिले कमल के फूलों से सजा झुमका अब लोगों के लिए एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट बनता जा रहा है। यहां बोटिंग और वाटर स्पोर्ट्स जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं, जिनकी जानकारी मुख्यमंत्री ने ली और व्यवस्थाओं की सराहना की।

करीब 27 लाख रुपए की लागत से बने इस ओपन थिएटर में 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। अब यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आयोजन किए जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झुमका जलाशय केवल कोरिया जिले की पहचान नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की बड़ी संभावनाओं का प्रतीक है। राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण पर लगातार काम कर रही है, ताकि छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन राज्यों में शामिल किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुरक्षा, साफ-सफाई और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही स्थानीय युवाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर उन्हें रोजगार के अवसर भी दिए जाएं।

Check Also

Surajpur Suicide Case: पत्थरों से भरी बोरी पैरों में बांधकर युवक ने कुएं में लगाई छलांग, सूरजपुर में सनसनी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *