CG News: बिलासपुर में कट्टे की नोक पर सराफा व्यापारी से लूट, सिर पर हमला, फिर फायरिंग कर बदमाश फरार

CG News: बिलासपुर में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. सरकंडा थाना क्षेत्र में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया और कट्टे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया.

कट्टे की नोक पर सराफा व्यापारी से लूट
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी दुकान से घर लौट रहे थे. जैसे ही संतोष कार से राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के पास पहुंचे. तभी नकाबपोश हमलावर बाइक और कार से पहुंचे. हमलावरों ने कार अड़ाकर संचालक की कार को रोक लिया और उन्हें कार से बाहर निकाला.

व्यापारी के सिर पर किया हमला
इसके बाद हमलावरों ने फायरिंग की और संचालक के सिर पर हथियार से हमला कर दिया. हमलावरों ने संचालक से ज्वेलरी से भरा बैग छीन लिया और उसकी ही कार लेकर मौके से फरार हो गए. हमलावर घटना स्थल पर अपकी अपनी वैन और बाइक छोड़ गए.

CCTV कैमरे में घटना कैद
यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है. घायल संचालक संतोष तिवारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. तुरंत नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है और घटना स्थल पर टीम तैनात कर दी गई है.

Check Also

नो फ्लेक्स जोन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव

चलो रे संगी नियम तोड़बो नहीं नहीं चलो रे संगी हॉकी खेलबों है, टैग लाइन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *