Breaking News

Jabalpur Stone Pelting: सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

Jabalpur Stone Pelting: जबलपुर के सिरोहा इलाके से सामुदायिक हिंसा की खबर सामने आ रही है. यहां पर बुधवार शाम उस समय हालात बिगड़ गए जब दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान उत्पन्न हुए विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया. ये घटना सिरोहा के वार्ड नंबर-5, आजाद चौक की बताई जा रही है. खबरों की माने तो यहां पर आरती के दौरान मंदिर में बज रहे लाउडस्पीकर को लेकर विवाद शुरू हुआ. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरती के दौरान एक युवक द्वारा मंदिर की ग्रिल पर चढ़कर तोड़फोड़ करने की कोशिश करने लगा, जिस वजह से स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

लाठी-डंडों और पत्थरों के साथ सड़कों पर आ गए उपद्रवी
कुछ देर में दोनों तरफ से लोग इकठ्ठा हो गए और घटना ने हिंसक रूप ले लिया. भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद इलाका अफरा-तफरी में बदल गया. बताया जाता है कि कुछ उपद्रवी लाठी-डंडों और पत्थरों के साथ सड़कों पर आ गए, जिससे हालात और गंभीर हो गए. गौरतलब है कि ये इलाका पहले से ही संवेदनशील माना जाता है. इसकी वजह है कि यहां पर दुर्गा मंदिर के ठीक सामने मस्जिद बनी हुई है. यही वजह है कि दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी रहती है.

क्यों हुआ विवाद?
दरअसल इस विवाद की मुख्य वजह लाउडस्पीकर हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज लगभग एक ही समय पर हो रही थी, दोनो जगहों के लाउडस्पीकर एक साथ बज रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. विवाद की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से पुलिस अधिकारियों के साथ बल को रवाना किया गया है. सिहोरा थाना पुलिस सहित आसपास के थानों का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और तत्काल स्थिति को नियंत्रण में किया. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन आजाद चौक इलाके में तनाव के हालात बने हुए हैं. एहतियात के तौर पर पुलिस बल की अतिरिक्त कंपनियाँ तैनात की गई हैं और संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

Check Also

MP में साइबर अपराध से 342 करोड़ की ठगी, 7 साल में 4 हजार से ज्यादा केस दर्ज

MP News: मध्यप्रदेश में वर्ष 2020 से 2026 तक साइबर अपराधों के मामलों और ठगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *