बिलासपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे पर जानलेवा हमला

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के पॉश सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे पर बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना शहर के प्रतिष्ठित लखीराम ऑडिटोरियम के पास हुई।

जानकारी के मुताबिक, त्रिलोक श्रीवास के पुत्र अपने कुछ दोस्तों के साथ ऑडिटोरियम के पास भेल खा रहे थे। इसी दौरान युग मिश्रा, वेदांत गुप्ता और उनके अन्य साथियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल युवक मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

घायल को तुरंत उपचार के लिए शहर के KIMS Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही Civil Lines Police Station की टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सार्वजनिक स्थल पर हुई इस चाकूबाजी की घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Check Also

Raipur News: कृषि विभाग का बड़ा एक्शन! 3 व्यापारियों पर FIR, 9 पर बिक्री प्रतिबंध और 3 गोदाम सील

रायपुर जिले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. खरीफ सीजन में कृषि सामग्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *