Breaking News

CG News: कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से 14 लोगों की बची जान

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र में देर रात एक कपड़ा दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में दुकान के ऊपर बने घरों के आने का खतरा था। अकलतरा पुलिस की तत्परता और समय रहते की गई कार्रवाई से पांच परिवारों के 14 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

जानकारी के अनुसार, घटना बीती देर रात करीब 2:30 बजे सिसोदिया कॉम्प्लेक्स स्थित एक कपड़ा दुकान में हुई। उस समय दुकान के ऊपर बने मकानों में पांच परिवार रह रहे थे। रात्रि गश्त पर निकली अकलतरा पुलिस ने दुकान से धुआं और आग उठते देख तत्काल स्थिति को भांपा और आसपास के लोगों को सतर्क करते हुए मकानों में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस की तत्परता से पांच परिवारों के कुल 14 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए होमगार्ड जांजगीर और जेएसडब्ल्यू प्लांट की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग को नियंत्रित किए जाने से आसपास की अन्य दुकानों तक आग फैलने से भी रोक लिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते न केवल 14 लोगों की जान बची, बल्कि आसपास के क्षेत्र में बड़ी आगजनी और जनहानि की आशंका भी टल गई।

Check Also

Raipur Garba Guidelines: गरबा पंडालों में CCTV से लेकर महिला-पुरुष गार्ड तक जरूरी, DJ की टाइमिंग भी फिक्स; नियम टूटे तो परमिशन रद्द!

Raipur Garba Guidelines: नवरात्रि आने वाली है. 11 तारीख से जगह-जगह माता विराजी जाएंगी इसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *