ये हादसा है या फिर हत्या? नहर में उतराती मिली बुजुर्ग की लाश, इलाके में फैली सनसनी, मौत की वजह खंगाल रही खाकी

चंदौली. जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बलिया खुर्द गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नहर में एक वृद्ध का शव उतराया हुआ मिला. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर से शव को बाहर निकलवाया. पुलिस ने बुजुर्ग की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मामले की जांच की जा रही है.

बता दें कि शुक्रवार की शाम बुजुर्ग शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे. खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को नहर में एक शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. मृतक की शिनाख्त 65 वर्षीय मृत्युंजय के रूप में हुई है.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने के कारण वृद्ध नहर में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.

Check Also

जंतर-मंतर पर फ्री खाने की फंडिंग पर सवाल! जुनैद के घर पहुंची पुलिस, अब परिवार और पुल‍िस ने दी सफाई

Junaid Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *