Breaking News

Ambikapur News: ‘तेरा बाप पुलिस वाला है, हमारा क्या बिगाड़ लेगा’… IPS के बेटे से मारपीट, आरोपियों का हथकड़ी में निकला जुलूस

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में IPS रवि कुर्रे के बेटे की पिटाई करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों का थाने से लेकर कोर्ट तक हथकड़ी पहनाकर पैदल जुलूस भी निकाला. इन आरोपियों पर बीएनएस की धारा 296, 351(1), 115(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया था. आइए जातने है क्या है पूरा मामला.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल ये मामला 7 सितंबर का है. आईपीएस रवि कुर्रे का बेटा लेखांश कुर्रे 7 सितंबर की रात करीब 10 बजे अपने दोस्तों विशाल सोनी और रोमी खान के साथ बौरीपारा तालाब के पास रिंग रोड पर रुका था. लेखांश अपने दोस्त प्रिंस गुप्ता का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान वहां पर पहले से मौजूद गोलू गणेश (27), रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता (22) और उनके बाकी साथियों ने विवाद शुरू कर दिया.

लेखांश को दी धमकी
लेखांश द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, उसने बातचीत के दौरान गोलू गणेश का नाम लेकर पुकारा. इसी बात को लेकर आरोपियों में गाली-गलौच शुरू हो गया. मारपीट के दौरान लेखांश से आरोपियों ने कहा कि, तेरा पिता पुलिस अधिकारी है तो हमारा क्या बिगाड़ लेगा. इसके बाद सभी ने लेखांश के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. जिससे लेखांश के कान, कंधे, सिर और गले में चोटें आई हैं.

पुलिस ने निकाला जुलूस
पुलिस ने रविवार को दोनों का शहर के मुख्यमार्गों से जुलूस निकाला. आरोपियों को हथकड़ी लगाकर कोतवाली थाने से मुख्य मार्ग होते हुए कोर्ट तक ले जाया गया. जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है. इस घटना में बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

Check Also

Bastar Dussehra 2026: CM विष्णुदेव साय को मिला बस्तर दशहरे का न्योता, पारंपरिक पागा पहनाकर किया सम्मान

CM Sai Bastar Dussehra: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को बस्तर दशहरा में शामिल होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *