Breaking News

Operation uplabdh: ‘ऑपरेशन उपलब्ध’ से डरे टिकट दलाल, RPF ने 4 दिनों में 7 कालाबाजारी करने वालों को दबोचा….

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में (Operation uplabdh) रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने टिकटों की अवैध कालाबाजारी करने वाले सिंडिकेट के खिलाफ एक बड़ा और निर्णायक अभियान चलाया है। “ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत 6 मार्च से 9 मार्च के बीच की गई इस सघन कार्रवाई में आरपीएफ की विशेष टीम ने मंडल के विभिन्न इलाकों में स्थित साइबर कैफे और ऑनलाइन सेंटरों पर अचानक दबिश दी।

नागपुर मंडल में RPF की बड़ी कार्रवाई, लैपटॉप और ई-टिकट जब्त (Operation uplabdh)
इस चार दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कुल 7 टिकट दलालों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है, जो यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर पर्सनल यूजर आईडी के जरिए आरक्षित ई-टिकटों का अवैध कारोबार कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध रूप से बनाए गए ई-टिकट, मोबाइल फोन, कंप्यूटर सिस्टम और लैपटॉप जैसे तकनीकी उपकरण बरामद किए गए हैं।

आरपीएफ ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, रेलवे प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिकृत काउंटरों से ही टिकट लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें, ताकि इस अवैध नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके

Check Also

West Bengal Bypoll: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद BJP का बड़ा दांव, मां हसीरानी रथ को नंदीग्राम से टिकट

west bengal bypoll: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *