Breaking News

खान सर को अरेस्ट नहीं कर पाई पुलिस! रातभर चले ड्रामे के बाद अब सरेंडर करने पहुंचे, कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Khan Sir Arresting: बिहार की राजधानी पटना में पिछले दिनों हुई खान सर की कोचिंग पर फायरिंग मामले में खान सर की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं. पटना के कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. इसी मामले में शुक्रवार रात को पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी. हालांकि छात्रों के कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी. पूरी रात यह ड्रामा चलता रहा. इन सब के बीच अब खान सर ने पटना के स‍िव‍िल कोर्ट में सरेंडर कर द‍िया है.

शुक्रवार की रात पुलिस की टीम इसके लिए खान सर के कोचिंग पर भी पहुंची थी. हालांकि यहां पर खान सर नहीं थे, लेकिन कई छात्र मौजूद थे. जो उनकी गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे. पुलिस की तरफ से उन्हें हटाने की भी कोशिश की गई . लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

पूरी रात इस तरह का ड्रामा चलता रहा. ऐसा माना जा रहा है कि सोमवार को खान सर सरेंडर कर सकते हैं. लेकिन इन सब खबरों के बीच उन्‍होंने शन‍िवार को ही पटना के स‍िव‍िल कोर्ट में सरेंडर कर द‍िया.

क्यों हुआ खान सर पर मामला दर्ज?
खान सर ने शुरुआत में आरोप लगाया था कि कई लोगों ने उनके कोचिंग पर हमला किया और फायरिंग भी की. हालांकि पुलिस ने इस तरह की बातों का शुरुआत से ही खंडन किया था. बाद में जांच में सामने आया कि खान सर की कोचिंग में काम करने वाले गार्ड ने ही फायरिंग की थी. इसका एक वीड‍ियो भी सामने आया है. जब पुलिस ने गार्ड्स से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला पलट गया.

गार्ड्स के बयान से फंसे खान सर
खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया है कि उन्होंने हमें कहा तुम गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे, इसी के आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की है. BNS की धारा 109 के तहत ये केस दर्ज किया गया है.इसमें 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है. इसमें अग्रिम जमानत भी नहीं मिल सकती है. फायरिंग के आरोपी दोनों बॉडीगार्ड्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.

Check Also

Bhopal News: सड़कों पर उतरे इंटर्न डॉक्टर, स्टाइपेंड पर नहीं बनी बात; आज MP में राज्यव्यापी हड़ताल

Bhopal News: भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन लगातार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *