Bilaspur fridge blast: बिलासपुर में फ्रिज ब्लॉस्ट, हादसे में जिंदा जली महिला, मकान में लगी भीषण आग

Bilaspur fridge blast: बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में घर में रखे फ्रिज के अचानक ब्लास्ट होने से लगी भीषण आग में 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला जया अग्रवाल जिंदा जल गईं. महिला को घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

फ्रिज ब्लॉस्ट से जिंदा जली महिला
घटना लिंगियाडीह स्थित साईं मंदिर के पीछे उनके घर में हुई. प्रारंभिक जांच में फ्रिज के कंप्रेशर में गैस लीक या शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग भी मदद नहीं कर पाए. दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

घर पर अकेली थी बुजुर्ग महिला
पुलिस ने बताया कि घर पर बुजुर्ग महिला अकेली थीं और आग लगने पर उनकी मदद के लिए कोई नहीं था. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग का फैलाव बहुत तेज था. दमकल टीम पहुंचने में समय लगा और तब तक घर का बड़ा हिस्सा जल चुका था. पुलिस ने प्रारंभिक रिपोर्ट में दुर्घटना बताया है लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है. परिवार में शोक का माहौल है और पड़ोसियों ने न्याय की मांग की है.

पड़ोसी नहीं कर पाए मदद
सरकंडा थाना क्षेत्र की लिंगियाडीह कॉलोनी में जया अग्रवाल (57) अकेली रहती थीं. रात के समय फ्रिज में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिससे आग लग गई. आग इतनी तेज फैली कि महिला कमरे में फंस गईं. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे लेकिन आग के कारण अंदर नहीं जा सके. दमकल टीम ने आग बुझाई लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी.

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *