पैलेट गन मामले में FIR दर्ज करने की मांग, DGP ऑफ‍िस के बाहर धरने पर राहुल गांधी

Rahul Gandhi: दि‍ल्‍ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुल‍िस ने पैलेट गन का इस्‍तेमाल किया था. इस तहर के आरोप राहुल गांधी लगा रहे हैं. जबकि सरकार की तरफ से इसको लेकर अब तक जवाब नहीं आया है. इसी मामले में अब आज यानी कि 21 अगस्‍त को राहुल संसद मार्ग स्‍थ‍ित थाने पहुंचे जहां उन्‍होंने पुल‍िस से केस दर्ज करने की मांग की. जब पुल‍िस ने केस दर्ज करने से मना कर द‍िया तो राहुल DCP सेंट्रल से मिलने चले गए. यहां जवाब न मिलने के बाद वह वहीं धरने पर बैठ गए. खास बात यह रही कि पैलेट गन के हमले में घायल छात्र साहिल लोहबच भी राहुल के साथ धरने पर बैठा हुआ है.

धरने के दौरान ही राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि जब तक केस औपचारिक रूप से दर्ज नहीं हो जाता, वे वहीं रहेंगे और न्याय के लिए दबाव बनाते रहेंगे. मतलब यह कि पुलिस जब तक केस दर्ज नहीं करती है वह धरने पर बैठे रहेंगे.

राहुल गांधी ने इससे पहले 24 जुलाई 2026 को साहिल लाछोब के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी, जिसमें उन्होंने सरकार पर पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़े दावों को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया था.

पुलिस की तरफ से किए गए पैलेट गन इस्तेमाल में साहिल बुरी तरह से घायल हुआ था. उसकी एक आंख की रोशनी भी जा चुकी है. यही वजह है कि राहुल गांधी की मांग है कि छात्र को लगी चोटों की जांच हो और इस मामले में FIR दर्ज की जाए.

राहुल ने संसद में भी उठाया था मुद्दा
राहुल गांधी पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर शुरुआत से ही सरकार से सवाल पूछ रहे हैं. उन्‍होंने संसद के मॉनसून सत्र के दौरान भी गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा था. इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू कहा था कि गोली नहीं चलाई गई है.

Check Also

CG News: जेल में बंदियों ने बनाई 500 गणेश प्रतिमाएं, विसर्जन के बाद उगेंगे पौधे; आस्था के साथ पर्यावरण का संदेश

रायपुर। गणेशोत्सव से पहले केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने एक ऐसी पहल की है, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *