कौन थे अली लारिजानी? जो इजरायल के हमले में मारे गए, टॉप ईरानी अधिकारी की मौत पर लगी मुहर

Ali Larijani Death: इजरायल ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अली लारिजानी की मौत का दावा किया था. जिसकी मीडिया रिपोर्ट में आधिकारिक पुष्टि हो गई है. अली लारिजानी ईरान के वरिष्ठ और काफी प्रभावशाली नेता थे. जिसकी मौत की जानकारी स्थानीय मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दी है. इजायल-ईरान के बीच चल रही जंग के बीच बड़ी खबर है. इजरायल इसे अपनी बड़ी सैन्य सफलता बता रहा है और अली लारिजानी के साथ ही ईरान के बसीज कमांडर गोलामरेजा सोलैमानी के भी मारे जाने का दावा कर रहा है.

दरअसल, ईरान के टॉप अधिकारी रहे अली लारिजानी के मारे जाने की खबर मीडिया में चलने लगी थीं. इजरायल ने भी अली लारिजानी के मारे जाने का दावा किया था, लेकिन ईरान की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया. लेकिन अब ईरानी मीडिया ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है. जिसके अनुसार, इजरायल ने तेहरान पर हवाई हमला कर अली लारिजानी को मार गिराया है..

कौन थे अली लारिजानी?
अली लारिजानी ईरान के टॉप अधिकारी और काफी प्रभावशाली नेता थे. लारिजानी ईरान की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था के काफी बडे़ चेहरे थे. इससे पहले अली लारिजानी ईरान के सुप्रीम लीडर के करीबी सलाहकार, संसद के पूर्व स्पीकर और सु्प्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं. अली लारिजानी की मौत ईरानी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. अब देखना यह होगा कि टॉप अधिकारी के मारे जाने के बाद ईरान क्या जवाबी कार्रवाई करता है.

ट्रंप ने भी किया था दावा
डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपने बयान में दावा करते हुए कहा था कि ईरान के शीर्ष नेतृव्य को खत्म कर दिया है. इस हमले में एक बड़ा अधिकारी भी मारा गया है. जिस अधिकारी की इस हमले में मौत हुई है. वह पिछले हफ्ते हजारों लोगों की मौत का जिम्मेदार था. ट्रंप के इस बयान और दावे के बाद भी ईरान ने चुप्पी साधे रखी, लेकिन अब टॉप अधिकारी के मारे जाने की पुष्टि कर दी है.

Check Also

Captain Smit Machhar: जान पर खेलकर बचाई सैकड़ों जिंदगियां! UAE के राष्ट्रपति ने कैप्टन को गले लगाकर दिया सर्वोच्च सम्मान

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कैप्टन स्मित मच्छार और क्रू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *