Chhattisgarh: त्योहारों पर छुट्टी वाले दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, लोगों को मिलेगी राहत, आदेश जारी

Chhattisgarh: आम जनता को संपत्ति की खरीदी बिक्री में अब किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पंजीयन विभाग ने जरूरी फैसला लिया है. जहां मार्च महिने के अंत में आने वाले शासकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे. कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, रायपुर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.

छुट्टी वाले दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय
जिसके तहत शनिवार, रविवार और महावीर जयंती के दिन भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे, हालांकि रामनवमी और ईद के दिन कार्यालय बंद रहेंगे. इसके अलावा, 31 मार्च को कोषालय और बैंकों में भी शासकीय लेनदेन जारी रहेगा. ताकि वित्तीय वर्ष 2025-26 के काम समय पर पूरे किए जा सकें पंजीयन विभाग राजस्व जुटाने वाला एक प्रमुख विभाग है, इसलिए वित्तीय वर्ष के अंत में कामकाज तेज किया जा रहा है.

इन तारीखों को खुलेंगे कार्यालय

  • 22 मार्च – चौथा रविवार
  • 28 मार्च – अंतिम शनिवार
  • 29 मार्च – अंतिम रविवार
  • 31 मार्च – महावीर जयंती

इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंजीयकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

Check Also

CG Rajyotsav 2026: सेंध लेक पर वायुसेना का एयर शो, तिरंगे पैराशूट से उतरे जवान तो गूंज उठा मैदान

CG Rajyotsav Air Show: छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में दूसरे दिन भी नवा रायपुर के सेंध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *