CG Rajyotsav Air Show: छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में दूसरे दिन भी नवा रायपुर के सेंध लेकर में सुबह 11:30 बजे से वायुसेना दमदार प्रदर्शन कर रही है. कार्यक्रम दोपहर 12:30 तक चलेगा. वायुसेना की टीमें रोमांचक करतब दिखा रही है. कार्यक्रम में राज्यपाल रामेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं. कार्यक्रम में भारी संख्या के लोग मौजूद हैं.
पैराशूट खोलते हुए जवान नीचे उतरे
हवा में तिरंगे के रंग का पैराशूट खोलते हुए जब जवान नीचे उतरे तो पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा. सटीक लैंडिंग देख लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए. इसके बाद बारी थी गरुड़ कमांडो की. MI-17 हेलिकॉप्टर से जवानों ने रस्सी के सहारे तेजी से नीचे उतरने का साहसिक प्रदर्शन किया.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter