Breaking News

High-Voltage Drama: बिलासपुर में नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी.

न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक पर (High-Voltage Drama) उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब वाहन चेकिंग के दौरान एक युवती ने जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक युवती को रोका गया जो शराब के नशे में पूरी तरह धुत थी। जैसे ही पुलिस जवानों ने उसे पूछताछ के लिए रोका, युवती अपना आपा खो बैठी और बीच सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया।

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी (High-Voltage Drama)
नशे के सुरूर में चूर युवती ने न केवल राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींचा, बल्कि ऑन-ड्यूटी पुलिस जवानों के साथ बेहद बदतमीजी की और उनके काम में बाधा डालने की कोशिश की। काफी देर तक चले इस हंगामे और युवती की अश्लील हरकतों के बावजूद पुलिस ने धैर्य से काम लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने युवती के खिलाफ वैधानिक रुख अपनाते हुए सख्त चालानी कार्रवाई की है।

Check Also

चक्रधर समारोह में आज से सजेगा दंगल का अखाड़ा! पहली बार महिला पहलवान भी दिखाएंगी दमखम, ₹1 लाख तक इनाम

रायगढ़. कला, संस्कृति और परंपरा के साथ खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाला 41वां चक्रधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *