Breaking News

पत्नी का सिर काटकर रात के 1 बजे थाने में लेकर पहुंचा पति, दहल गए पुलिसकर्मी, कहा-‘गैर मर्द के साथ देखा तो…’,

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रात के 1 बजे पति पत्नी का सिर काटकर थाने में लेकर पहुंच गया। युवक के हाथ में कटा सिर दखकर पुलिसकर्मी खुद दहल गए। आरोपी पति ने जुर्म कबूल कर लिया है। दंपति का एक बच्चा भी है। पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल ये पूरा मामला राजधानी बेंगलुरु के अनेकल इलाके के हीललिगे गांव का है। यहां 28 वर्षीय युवक शंकर ने पत्नी मानसा (26) के साथ रहता था। दंपति किराए का घर लेकर रह रहे थे। शंकर पेशे से मजदूर है और रोज की तरह 3 जून की रात को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था।

पिछले कुध दिनों से मानसा बार-बार घर आना-जाना लौटी। इसके बाद से शंकर को मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। हत्या से एक रात पहले भी वह घर आई और काफी हंगामा किया। गुस्से में आकर 4 जून की रात शंकर ने कथित तौर पर मानसा की गला काट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसका कटा हुआ सिर एक बैग में रखकर सीधे सूर्यनगर पुलिस स्टेशन पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया।

शंकर को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सूर्यनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शंकर के आरोप कितने सही हैं और क्या हत्या पूर्व नियोजित थी।

बेंगलुरु ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (SP) सीके बाबा ने बताया, “पती-पत्नी के बीच रात में झगड़ा हुआ था। उसी दौरान पति ने पत्नी की बुरी तरह पिटाई की और फिर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह खुद पुलिस स्टेशन आया और जुर्म कबूल कर लिया। अफेयर की बात पता चलने के बाद दोनों के बीच पिछले हफ्ते से विवाद चल रहा था। उनका एक बच्चा भी है।

Check Also

कंधे पर तिरंगा और बगल में माहिका, T20 WC जश्न के बीच बुरे फंसे हार्दिक पंड्या, FIR की उठी मांग

Hardik Pandya Controversy: टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच भारतीय टीम के स्टार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *