यूपी में बाढ़ का खतरा! संगम नगरी में गंगा और यमुना नदियां उफान पर, डराने लगा बढ़ता जलस्तर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। प्रतदिन किसी न किसी इलाके में जोरदार बारिश हो रही है। जिसके चलते राज्य के प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि संगम नगरी में गंगा और यमुना नदियां उफान पर है। जलस्तर बढ़ने से नदियां पहुंची डेंजर लेवल के करीब पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 146 सेंटीमीटर तक बढ़ गया।

नैनी में यमुना का जलस्तर 116 सेमी बढ़ा
बताया जा रहा है कि गंगा का जलस्तर छतनाग में 113 सेंटीमीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 116 सेमी बढ़ा। फाफामऊ में सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 84.68 मी और छतनाग में सुबह 8 बजे 84.66 मीटर दर्ज किया गया। नैनी में सुबह 8 बजे यमुना का जलस्तर 84.70 मीटर रहा। दोनों नदियां खतरे के निशान से लगभग 73 मीटर नीचे है।संगम में गंगा, यमुना का डेंजर लेवल 84.734 मीटर है।

तीसरी बार बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह में पानी पहुंच गया है। जिसके चलते बड़े हनुमान मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। बाढ़ राहत शिविर बाढ़ प्रभावितों के लिए खोल दिए गए। रसूलाबाद घाट पर आज से अंतिम संस्कार भी बंद कर दिया गया है। इधर, प्रशासन ने SDRF, NDRF और जल पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा है। आपदा प्रबंधन विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है।

Check Also

Rewa Gujarat Hostage Case: गुजरात में रीवा के दो मजदूरों को 8 दिन बंधक रखने का आरोप, सरिया-लाठी से पिटाई का दावा

Rewa Gujarat Hostage Case: मध्यप्रदेश के रीवा से गुजरात काम करने गए दो कर्मचारियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *