Breaking News

शिकारियों के खूनी जाल ने ली युवक की जान, 6 आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा : जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाया गया मौत का जाल एक बेगुनाह युवक के लिए काल बन गया। कमलेश्वरपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जंगल में करंट लगाकर हत्या करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है

घटना तब सनसनीखेज हो गई जब जंगल गए मिश्रा यादव नाम के युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने जंगली सूअर को फंसाने के लिए बिजली के खंभे से अवैध हुकिंग कर नंगे तारों का जाल बिछाया था। बदकिस्मती से मिश्रा यादव इस हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

डीआईजी और एसएसपी के कड़े निर्देशों के बाद कमलेश्वरपुर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 6 आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से साक्ष्य के तौर पर अवैध बिजली के तार, बांस के डंडे बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बिजली चोरी कर अवैध रूप से करंट फैलाया था, जो गैर-इरादतन हत्या की श्रेणी में आता है। सभी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Check Also

छत्तीसगढ़ में गहराया बिजली संकट, चार राज्यों से खरीदनी पड़ रही, ग्रामीण इलाकों और औद्योगिक क्षेत्र में बेहिसाब कटौती, प्रबंधन से जुड़े अफसरों की मनमानी से बेहाल हुआ सरप्लस बिजली वाला राज्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली की मांग में भारी बढ़ोतरी के चलते खासकर पीक आवर्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *