Balod News: कलेक्टरेट से VC कर लौट रहे शिक्षक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कुसुमकसा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया है। यह मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लितेश कुमार खरे के रूप में हुई है, जो बैसबोड़ गांव स्थित हाई स्कूल में वाणिज्य के शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे कलेक्ट्रेट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने में जुटी हुई है।

Check Also

कुरुद में ट्रक की डीजल टंकी पर चालक ने ही लगाया हाथ! चोरी का तेल खरीदने वाला भी गिरफ्तार

कुरुद। कुरुद पुलिस ने ट्रक की टंकी से डीजल चोरी करने वाले चालक और चोरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *