रायपुर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, टैक्स बकाया पर होलीक्रॉस के दो स्कूल सील

रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम ने टैक्स बकाया को लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए होलीक्रॉस के दो स्कूलों को सील कर दिया है। नगर निगम जोन क्रमांक 4 के राजस्व विभाग ने आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार पर करीब 34 लाख रुपये और होलीक्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर पर लगभग 24 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर निगम की टीम ने दोनों स्कूलों में ताला लगाकर उन्हें सील कर दिया।

कार्रवाई की सूचना मिलते ही होलीक्रॉस स्कूल कांपा प्रबंधन ने तुरंत बकाया राशि जमा कर दी, जिसके बाद वहां सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई।

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि टैक्स बकायादारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और भुगतान नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

उधार के पैसों के विवाद में ड्राइवर की हत्या, आरोपी हेल्पर को उम्रकैद की सजा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिकअप ड्राइवर की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *