सरकारी नौकरी में सैलरी से पेट नहीं भरता! स्कूल को ग्रेड देने अफसर ने मांगे 1 लाख रुपये, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

देहरादून. विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने डोईवाला के उपखण्ड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. साथ ही अभियुक्ता पुष्पांजलि को भी गिरफ्तार किया गया है. टीम ने डालनवाला निवासी पुष्पांजलि पर भी कार्रवाई की है. टीम ने अधिकारी को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोचा है. RTE के तहत बिल भुगतान के बदले रिश्वत मांगी गई थी. मामला गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल, ऋषिकेश से जुड़ा है.

जानकारी के मुताबिक उपखंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक स्कूल को ग्रेड देने के नाम पर 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. जिस पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगे जाने की सूचना दी थी. सूचना पर विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया.

योजना के मुताबिक अधिकारी नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा. जहां विजिलेंस की टीम ने नोट लेते ही उसे गिरफ्तार कर लिया. टीम ने आरोपी को रायवाला कोतवाली ले भेजा. जहां उससे पूछताछ की जा रही है. विजिलेंस के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही मामले में जांच के साथ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

Check Also

MP Fake Passport Network: डबरा के बाद भोपाल में 40 संदिग्ध पासपोर्ट मिले, बांग्लादेशी कनेक्शन की जांच से मचा हड़कंप

भोपाल। मध्यप्रदेश में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले नेटवर्क की जांच में भोपाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *