‘2-3 हफ्तों में ईरान को तबाह कर देंगे, जिसे तेल चाहिए वो होर्मुज पर कब्जा…’, ट्रंप का बड़ा बयान

Donald trump Statement: इजरायल-ईरान और अमेरिका के बीच शुरू जंग को 34 दिन बीच चुके हैं. इस दौरान ट्रंप ने कई बार युद्ध खत्म करने की बात कही. लेकिन फिर किसी बात का हवाला देते हुए टाल दिया. आज गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने देश में राष्ट्र के नाम संबोधन किया है. जिसमें लोगों को उम्मीद थी कि ट्रंप इस दौरान सीजफायर की घोषणा कर सकते हैं. लेकिन उन्होंने इस दौरान कहा कि अगले 2-3 हफ्तों में ईरान पर ज़ोरदार हमला करेंगे. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को रोक रखा था. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप ने कहा कि हम हम होर्मुज स्ट्रेट में जाएंगे और इसकी सुरक्षा भी करेंगे. फिलहाल, मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

ट्रम्प ने कहा, “मेरी पहली प्राथमिकता हमेशा कूटनीति का रास्ता ही रहा है, फिर भी उस शासन ने परमाणु हथियारों की अपनी लगातार खोज जारी रखी और किसी भी समझौते के हर प्रयास को ठुकरा दिया. इसी कारण से, जून में मैंने ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ के तहत ईरान की प्रमुख परमाणु सुविधाओं पर हमला करने का आदेश दिया. इसके बाद भी परमाणु हथियारों की अपनी खोज को छोड़ने का कोई इरादा नहीं बनाया. उन्होंने कहा कि ईरान के पास कुछ ऐसे हथियार थे जिनके बारे में किसी को यकीन ही नहीं था कि वे उनके पास हैं. हमें अभी-अभी इस बारे में पता चला और हमने उन्हें खत्म कर दिया.

कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दूंगा
राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा, “मैं जानकारी देना चाहता हूं कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ अमेरिका की सुरक्षा और आजाद दुनिया की हिफाजत के लिए क्यों जरूरी है. जिस पहले दिन, 2015 में मैंने राष्ट्रपति पद के लिए अपने चुनाव अभियान की घोषणा की थी, उसी दिन मैंने यह कसम खाई थी कि मैं ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दूंगा. यह शासन पिछले 47 सालों से ‘अमेरिका का नाश हो, इजरायल का नाश हो’ के नारे लगाता आ रहा है. ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ अनगिनत जघन्य अपराध किए.”

ट्रंप ने सैनिकों को दिया धन्यवाद
ट्रम्प ने कहा, “मौजूदा हालात पर चर्चा के दौरान सबसे पहले मैं अपने सैनिकों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने वेनेज़ुएला देश को कुछ ही मिनटों में अपने कब्जे में लेने का शानदार काम किया. वह हमला तेज, जानलेवा, ज़ोरदार था और पूरी दुनिया में हर किसी ने उसकी तारीफ की. अब हमारे पास दुनिया में कहीं भी सबसे मज़बूत सेना है. हम भारी मात्रा में तेल और गैस के उत्पादन और बिक्री में बहुत अच्छा तालमेल बिठा रहे हैं.”

Check Also

indian-equities-decline-as-brent-crude-oil-reaches-six-month-high-market-report

पश्चिम एशिया संकट से दहला शेयर बाजार, 4 दिन में डूबे 21 लाख करोड़ रुपये, कच्चे तेल में लगी आग

मुंबई: पश्चिम एशिया में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *